फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर ने पत्नी के खाते में डाल लिया किसान का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक काबड़ौत के मैनेजर पर किसान के पैसे अपनी पत्नी के खाते में डालने का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। मैनेजर ने पीड़ित महिला के पुत्र पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीड़ित और मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। देर शाम तक मामले का पटाक्षेप नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

काबड़ौत निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि था कि उसकी मां का खाता सर्व यूपी ग्रामीण बैंक काबड़ौत में है। उसमें करीब 19 हजार रुपये गन्ना भुगतान का आया। आरोप है कि मैनेजर ने उस पैसे को उसके खाते में ना डालकर अपनी पत्नी के निजी खाते में डाल दिया। इसकी शिकायत मैनेजर से की गई। आरोप है कि पहले मैनेजर ने महिला को वहां से धमकाकर भगा दिया। मगर, मामला तूल पकड़ने पर बैंक मैनेजर ने महिला के खाते में रुपया भी लौटा दिया और मामले में युवक से माफी भी मांग ली। लेकिन वादी आरोपी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर अड़ गया। उधर, मंगलवार को बैंक मैनेजर के पक्ष में कई और लोग आ गए और पुलिस के सामने पीड़ित महिला के पुत्र पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। इसी दौरान पीड़िता और उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर और पीड़ित को भी हिरासत में ले लिया ओर कोतवाली में बैठा लिया। मामले में देर शाम तक जिम्मेदार लोग फैसले का प्रयास कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना कि मैनेजर ने टेक्निकल फॉल्ट के चलते पैसा अपनी पत्नी के खाते में डाल लिया था। जिसे बाद में मैनेजर ने पीड़िता को लौटा दिया। उधर, मैनेजर द्वारा पीड़िता के पुत्र पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें