फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा उचुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही शराब का जखीरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

झिंझाना।
लोकसभा उपचुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही अंग्रेजी शराब को आबकारी और पुलिस ने जब्त कर लिया। ट्रक में 905 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शामली में कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर तहत जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त, एसएसएफ सहारनपुर आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार तथा एसओ झिंझाना एमएस गिल चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान आबकारी और सिविल पुलिस ने करनाल की ओर से आ रहे ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 905 पेटी पव्वा अंग्रेजी शराब रेस, मार्का हिमाचल प्रदेश बरामद की गई। पुलिस और आबकारी ने शराब व ट्रक को सीज कर दिया तथा चालक सुखविंद्र पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव पूहला थाना भिक्खी बैंड जिला तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई। थाना प्रभारी ने बताया की उक्त शराब को कैराना लोकसभा के उपचुनावों में इस्तेमाल किया जाना था। शराब को मंगाने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें