11 दिसंबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ले से युवती के लापता होने पर युवती की मां ने मोहल्ले के ही सुएब सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक युवती को साथ लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया। जहां दोनों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर कोर्ट भेज दिया। मुजफ्फरनगर कोर्ट में आरोपी युवक व युवती के पेश होने के बाद सूचना कैराना कोतवाली पहुंची। जिसके बाद कैराना पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गई। मामले के विवेचक एसआई बाबू राम ने बताया कि युवती कोर्ट में पेश हुई है। जहां पर उसके बयान कराये जाएंगे।
----------
महिला के साथ मारपीट
कैराना। गांव गोगवान निवासी खुर्शीद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह काम के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी पड़ोस से अपने मोबाइल का सिम वापस मांगने गई। आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जिससे उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।