न्याय की गुहार लगाई
शामली। कांधला के एक गांव निवासी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को बदनीयती से पकड़ लिया था। मामले की शिकायत कांधला पुलिस को की गई, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहे है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने इनामी को दबोचा
शामली। आदर्शमंडी पुलिस ने सहारनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम देवेंद्र जोगी पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम मादलपुर थाना थानाभवन जनपद शामली बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी थानाभवन में हुई एक हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
लेनदेन के विवाद में झगड़ा
शामली। गांव खेड़ीकरमू में मुनव्वर और वसीम शनिवार को आपस में झगड़ा रहे थे। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। डायल-100 पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली में पहुंची और दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।