फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर पर गंदगी डाली और ले उड़ा साठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

किशोर ने एक व्यक्ति की कमर पर गंदगी डाली और उसके हाथ से 60 हजार रुपये छीनकर भागने लगा। शोरशराबा होने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दयानंद नगर निवासी विनोद कुमार मोघा पुत्र श्यामलाल सोमवार को 60 हजार रुपये एलआईसी में जमा करने के लिये जा रहा था। जब वह वर्मा मार्केट के पास पहुुंचा तो उसी दौरान एक 12 वर्षीय किशोर ने उसकी कमर पर गंदगी डाल दी। जिसको वह साफ करने लगा। इसी दौरान किशोर ने मौका देखकर पॉलीथिन में रखे 60 हजार रुपये उठाए और भागने लगा। जिस पर विनोद ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने उसको दबोच लिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस को आरोपी किशोर को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मोहल्ला पंसारियान निवासी आबिद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र अपनी ससुराल में रहता है और अब वह उससे मकान के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें