फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट तो दर्ज, लेकिन बदमाश पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

युवक अजय उर्फ नीटू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटना को चौबीस घंटे हो गए, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

गांव मन्नूगढ़ निवासी गोविंद चौसाना क्षेत्र से बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उससे लूटपाट की कोशिश की थी। इस दौरान उसने कॉल करके गांव में परिजनों को सूचना दी। सूचना पर अजय कुमार उर्फ नीटू के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे और बदमाशों का पीछा किया था। अजय तथा उसके साथियों ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से मदद भी मांगी थी। मगर, बदमाश पुलिस के सामने ही गुजर गए। इसके बाद अजय और ग्रामीण बदमाशों का पीछा करते हुए सकौती के करीब पहुंच गए। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक रोककर गोली मारकर अजय की हत्या कर दी थी। देर रात इस मामले में पुलिस ने अजय के चचेरे भाई हरपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसआई संदीप सिंह और एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा एसओजी की टीम भी इस पर कार्य कर रही है। जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें