एसडीएम ने पकड़े रेत से लदे तीन ट्रक
ऊन (शामली)। यमुना नदी से खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे तीन ट्रकों को एसडीएम ऊन ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ट्रक चालकों ने रायल्टी की पर्ची दिखाई। जांच कराकर एक ट्रक को छोड़ दिया, जबकि दो ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम मंशाराम ऊन- झिंझाना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यमुना नदी की तरफ से आए रेत से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया गया। एक ट्रक को कागजात सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया, जबकि दो ट्रकों को ऊन चौकी पर लाकर खड़ा करा दिया। ट्रक चालकों ने रेत की बाबत खनन संबंधी रायल्टी की पर्ची दिखाई, लेकिन उनमें ओवरलोड रेत लदा हुआ था। इसके चलते एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप सीज कर दिया।