फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

झिंझाना/चौसाना। रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव अबदान नगर निवासी किसान मांगेराम ने बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार से मिलकर बताया कि दो युवकों को उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे है। किसान का आरोप है कि उसने राज्य सरकार की भूमि को अपने पक्ष में नीलाम कराया था। इस मामले को लेकर दो युवक उनसे 50 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दे रहे है। एसपी के आदेश पर थाना झिंझाना पुलिस ने रंगदारी मांगने की धारा में विकास और विनीत पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया। इनके अलावा गांव अजीजपुर निवासी ग्रामीण की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी की झूठी सूचना देने का एक अन्य मुकदमा चौसाना चौकी पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें