फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत युवक तमंचे समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हरियाणा से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। दूसरा युवक बाइक से कूदकर मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी समय कांधला की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गए और बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा कूदकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। बरामद बाइक की जांच की गई तो उसकी प्लेट पर नंबर फर्जी मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि बरामद बाइक हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई थी। बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर बाइक पानीपत निवासी मुकेश कुमार के नाम से मिली। आरोपी ने फरार साथी का नाम रोजूदीन निवासी एलम थाना कांधला बताया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
शामली। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने करीब छह माह पहले मालेंडी में पति की हत्या करने में फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब छह माह पहले पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया था। बाद में भेद खुलने पर यह मामला हत्या का पाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी युवक पहले गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है जबकि मृतक की पत्नी राजेश फरार चल रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गल्ले से नकदी चोरी का प्रयास
शामली। धीमानपुरा मोहल्ले में एक दुकान पर रखे गल्ले से युवक ने नकदी चोरी का प्रयास किया। उस समय किसी काम से गए दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंच गया। दुकानदार को देखकर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें