छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी कुछ दिन पूर्व नलकूप पर गई थी। आरोप है कि इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तंजू का चलान कर दिया। जबकि उसका साथी फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपी नदीम को कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चलान किया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि नदीम छेड़छाड़ के मुकदमे में फरार था। जिसको हिरासत में लेने के बाद उसका चलान कर दिया गया है।