फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में पुलिस की दबिश, 17 गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। एसपी अजय कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर रविवार रात और सोमवार को अवैध असलहों की धरपकड़ को अभियान चलाया गया। इसमें सभी थानाध्यक्षों ने टीमें बनाकर चेेकिंग की और अवैध असलहों के लिए संदिग्धों के यहां दबिश दी। इस अभियान में 15 अवैध असलहे इनमें अधिकांश तमंचे और एक पौनी बंदूक बरामद हुई। सबसे ज्यादा बाबरी और गढ़ीपुख्ता पुलिस ने असलहे बरामद किए हैं। इस अभियान में कुल 17 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
कांधला।पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कस्बे में वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम जाहिद निवासी कस्बा कांधला बताया है। इसके अलावा गांव कनियान निवासी अनीस को भी पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेेज दिया। पुलिस ने कस्बा एलम निवासी फूल कुमार को 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

थानाभवन। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अपराधी दिलदार निवासी मोहल्ला नानू कस्बा जलालाबाद को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
झिंझाना । थाना क्षेत्र के चौसाना चौकी प्रभारी अजय कसाना ने देर रात्रि नाजिम पुत्र सलीम को एक अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ऊन चौकी प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने शौकिन्दर पुत्र कृष्णपाल निवासी ऊन को एक अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ हिरासत में लिया है । थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया दो युवकों को अलग अलग मामलों में दो तमंचे व चार कारतूस के साथ पकड़ा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

दो तमंचों और स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान शामली रोड से बिलाल निवासी मोहल्ला अफगानान को 10 ग्राम स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने रामडा रोड से मुरसलीन व फाजिल उर्फ साज्जा निवासी रामडा को 10-10 ग्राम स्मैक तथा एक एक तमंचा 315 बोर तथा दो दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें