फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी का किया प्रयास, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। ठंड बढ़ने के साथ ही रात में चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। तीन दिन पहले एक रात में चार दुकानों में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई कि माजरा रोड पर फिर चोरों ने दो दुकानों में चोरी की कोशिश की गई। चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जिले में पिछले 15 दिन से ठंड लगातार बढ़ रही है। शाम होते ही दुकानें बंद होनी शुरू हो जाती हैं और रात्रि में बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। ठंड बढ़ने का चोरों ने भी फायदा उठाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले मंगलवार रात को चोरों ने शहर के बीच शिवचौक के समीप चोरों ने जूते की तीन दुकानों से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया था। इसके अलावा दयानंद नगर में कंफेक्शरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई और न ही चोरों का पता लगा सकी की। शुक्रवार रात को चोरों ने माजरा रोड पर फिर दो दुकानों पर धावा बोलकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने हरिओम संगल की परचून की दुकान के ताले तोड़ लिए और शटर नहीं तोड़ सके। इसी तरह बराबर में अमित कुमार की जनरल स्टोर की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताले न टूटने पर चोरी की वारदात होने से बच गई। सूचना पर आसपास के दुकानदार और व्यापारी मौके पर इकट्ठे हो गए। व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। व्यापारियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। पुलिस ने रात में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें