कैराना। एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर लापता हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 22 दिसंबर को वह घर से बाहर कार्य करने के लिए गया हुआ था कि तभी उसकी पत्नी गांव के ही युवक के साथ बच्चों को छोड़कर चली गई। जब उन्होंने आरोपी के परिवार वालों से बातचीत की, तो उसे धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।