फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण युवक को अगवा कर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को अगवा कर की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में रंजिश के चलते तीन लोगों ने घर के बाहर खड़े युवक को जबरदस्ती खेत पर ले गए, जहां पर तीनों युवकों ने युवक की जबरदस्त पिटाई कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी रविंद्र से गांव के ही रीनू पक्ष से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की शाम को रविंद्र अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच रीनू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ रविंद्र के पास पहुंचा, और जबरदस्ती रविंद्र को अपने खेत पर ले गए। जहां पर रीनू ने अपने दोनों अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रविंद्र की जबरदस्त पिटाई की। युवक के शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर घायल युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें