न्यायालय से लगाई सुरक्षा की गुहार
झिंझाना।
कस्बा निवासी युवक सलीम ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन कैराना में प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी निवासी कलंदरशाह शामली व उसके परिजनों से अपनी जान का खतरा बताया था। आरोप लगाया कि पत्नी व उसके परिजनों ने उसे घर जमाई रखा हुआ था। न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है। सलीम का आरोप है कि पुलिस ने उल्टे मेरी पत्नी की ओर से मेरे व मेरे परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश उनके समय से पहले के है। उसमें पूर्व थानाध्यक्षों ने क्या किया मुझे जानकारी नही है। अब अगर आदेश आता है, तो पालन किया जाएगा।
-बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट
झिंझाना। गांव सूबरी में घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों में आपस में मारपीट हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठाया लिया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि झगड़ा कर रहे नसीम व मितरू आपस में झगड़ रहे थे। दोनों को शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया है।