फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव कासमपुर खेड़ी निवासी रूपेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बागपत जिले के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कासमपुर खेड़ी निवासी रूपेंद्र ने बताया कि गत 22 अगस्त को कांधला थाना क्षेत्र में गांव भारसी मोड़ के पास बदमाशों ने आतंकित करके उससे आठ हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको पीटा था। इसकी शिकायत कांधला थाना पुलिस से की, लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी शाहजान किसी कार्य के लिए शुक्रवार दोपहर कस्बा कांधला के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कालेज में आया था। इसी दौरान कॉलेज के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। शाहजान ने कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें