फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलकलां निवासी जाहिदा ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि पार्टीबाजी के चलते कुछ लोगों ने उसके पति को जानलेवा हमले के मामले में झूठा फंसा दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात एक बजे पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमे से पति का नाम निकलवाने की गुहार लगाई है। वहीं, मोहल्ला खैलकलां की निवासी फरीदा ने भी दबिश के दौरान उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस की दबिश के कारण उसके पति अनवार की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि दोनों ही परिवार के सदस्य आपराधिक मामले में फरार चल रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। दबिश के दौरान घर में तोड़फोड़ करने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें