फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्चस्व की लड़ाई को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, मची भगदड़ इ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला में छात्रों के दो गुटों में संघर्ष
विज्ञापन

कांधला।
आपसी विवाद के कारण कस्बे के दो कॉलेजों के छात्र गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान सरेराह दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व बेल्टें चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ रहे छात्र फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के रेलवे रोड पर स्थित अलग-अलग इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच में कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार को दो कॉलेज के छात्र गुट अपने अपने गांव से कस्बे में आ रहे थे। इस बीच दो छात्रों के बीच रंजिशन गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई उस समय बस में सवार यात्रियों ने दोनोें के बीच समझौता करा दिया, लेकिन जब दोनों पक्षों के लोग रेलवे रोड से होते हुए कॉलेज की ओर जा रहे थे दोनों पक्षों के लोग के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व बेल्टें चली। सड़क पर हुए संघर्ष के दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने व्यापारियों की दुकानों में घुसकर अपनी जान बचाई। इसमें कई दुकानों का सामान भी बिखर कर टूट गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र गुट वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में कांधला चौकी प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस विवाद करने वाले छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें