फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व भतीजे सहित चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

रुपये लौटाने के लिए युवक को घर बुलाकर बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मेरठ के गांव मऊ निवासी सतीश तोमर ने रविवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने उसकी छह बीघा भूमि बेच दी और रुपये नहीं लौटाए। रविवार को शेर सिंह राणा ने उसे रुपये देने के लिए अपने गांव दखौड़ी बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने भतीजे अजय पुत्र राजकुमार तथा दो अन्य लोगों के साथ मिलकर धमकी देकर रुपये देने से मना कर दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और जब वह जान बचाकर भाग निकले, तो उनके ऊपर फायरिंग कर दी। एसपी के आदेश पर सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर ने मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद सीओ के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, उसके भतीजे अजय और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ थानाभवन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें