महिला को बंधक बनाकर पीटा
शामली। कुड़ाना निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग किसी तरह महिला को बंधनमुक्त कर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
मुरादनगर के गांव कुरसी निवासी एक युवती का प्रेम विवाह कुड़ाना निवासी एक युवक के साथ हुआ था। महिला को एक तीन माह की बच्ची है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बच्ची होने केे बाद से और ज्यादा खफा हैं और उसके साथ मारपीट करते है। आरोपी उससे दहेज में रुपये मांगते हैं। आरोप है कि पिछले कई दिनों से महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल पक्ष के लोग बंधक बनाकर रखते थे। मंगलवार को आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला के चीखने पर किसी ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना महिला की मां और उसके अन्य परिजन गांव में पहुुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनको भी कमरे में बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह महिला को लेकर कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि महिला की दूधमुंही तीन माह की बच्ची को भी सुसराल पक्ष के लोगों ने अपने पास रख लिया। मायके पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
बंतीखेड़ा में पकड़ी गई शराब
बाबरी। आबकारी टीम ने गांव बंतीखेड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पेटी विदेशी मदिरा मार्का क्रेजी रोमियों एवं एक पेटी मार्का हाईटाइम व्हिस्की बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी बिटटू पुत्र मुख्तारा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शोभित कुमार प्रभारी आबकारी निरीक्षक आदि टीम मौजूद रही।