फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी के नाम पर 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर 14 लाख ठगे
विज्ञापन

बाबरी। थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर सक्रिय गिरोह ने लगभग एक दर्जन युवाओं को निशाना बनाया है। जालसाजों ने युवाओं से नौकरी लगवाने के नाम 14 लाख की ठगी की है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिरनवाड़ा निवासी संदीप पुत्र धर्म सिंह ने बाबरी थाने में तहरीर देते हुए सात व्यक्तियों के नाम ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दो बहनोई राजसिंह पुत्र मंगल व सुनील पुत्र मोहनलाल व उनके साथी कुलदीप पुत्र तेजपाल निवासी गांव कैंडी जिला शामली से भी रेलवे में नौकरी की बात की थी। उक्त आरोपियों ने इनके घर जाकर भी छह लाख रुपये ले लिए तथा सात लाख रुपये खुद पीड़ित से लिए। आरोपियों ने 14 लाख रुपये पीड़ितों से ठग लिए तथा फर्जी ज्वाइन लेटर पीड़ितों को दे दिए। जिनको लेकर पीड़ित दिल्ली गए। जहां पर पीड़ितों को फर्जी लेटर बताते हुए वहां से भगा दिया। तब पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ उक्त लोगों ने नौकरी के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ितों ने बताया कि उक्त युवकों से पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। बाबरी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें