फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक के खाते से पैसे निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक के खाते से पैसे निकाले
विज्ञापन

झिंझाना।
ठगों ने ग्राहक के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने अज्ञात में ठग के खिलाफ तहरीर थाना झिंझाना दी है। बृहस्पतिवार संतराम निवासी गांव मछरौली ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसके जनधन खाते में से अज्ञात ठग ने साढ़े नौ हजार रुपये की नकदी एटीएम द्वारा निकाल ली है, जबकि उसने आज तक बैंक से अपने खाते का एटीएम बनवाया ही नही है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बैंक के एटीएम की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला माजरा में जेबतराशी की
झिंझाना। बृहस्पतिवार को खुर्शीद आलम शामली में मोहल्ला माजरा में किसी कार्य से गए हुए थे। किसी समय जेबकतरे ने उनकी जेब से उसका पर्स उड़ा लिया। पीड़ित ने थाना आदर्श मंडी में तहरीर देकर बताया कि उसके पर्स में दो हजार रुपये नकदी के अलावा पेन कार्ड आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी कागजात थे. जो कि चोरी हो गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें