पुलिस ने हत्या के आरोप में आठ माह से फरार चल रहे 25 हजारी के इनामी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की 20 अप्रैल 2017 को गांव जैनपुर निवासी सतीश बंसल की घर से बुलाकर शराब पिलाने के बाद नशे में पानी के तालाब में डूबो कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के पुत्र रिंकू ने गुलजार, धर्मबीर, तोहिद बिहारी निवासी गांव जैनपुर व सरदार देवेंद्र उर्फ निक्का निवासी गांव दभेडी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजदों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी सरदार निक्का आज तक फरार है। इस पर एसपी द्वारा 25 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति की गई थी। शुक्रवार को आरोपी निक्का को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।