शहर की वर्मा की मार्केट के पास कार सवार चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए चारों को पकड़ लिया।
रविवार की रात वर्मा के पास एक कार आकर रुकी। उसमें से शराब के नशे में चार युवक नीचे उतरे और हंगामा शुरू कर दिया। युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान हनुमान रोड की ओर से आ रही महिलाओं पर शराबियों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस बात को लेकर विवाद हो गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। उधर, पुलिस को देखकर शराबी कार में सवार होकर शिव चौकी ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों की कार शिव चौक के पास रुकवा ली और पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपियों ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस सभी को कोतवाली में ले आई। इस मामले में सोमवार शाम तक भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।