कैराना। पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर एक मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से भैंस का मीट सहित अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार सुबह पुलिस सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा में एक मकान में अवैध रूप से पशु का कटान किया जा रहा है। पुलिस ने इमामबाड़ा निवासी नौशाद के मकान पर छापा मारा। जहां से 70 किलो भैंस का मीट, खाल, छुरी, तराजू ,बाट आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मीट के परीक्षण के लिए डाक्टर को बुलाया। जांच के बाद मीट को जमीन में दबवा दिया। पुलिस ने मौके से दिलशाद कुरैशी, नौशाद कुरैशी निवासी इमामबाड़ा, मोमिन निवासी मलकपुर और सालिम निवासी आर्यापुरी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।