खुली बैठक में मोहम्मदपुर राई में दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में तीन रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के 48 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने भी टीम पर हमला करने के मामले में दोनों पक्षों के 64 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहम्मदपुर राई में खुली बैठक के दौरान हुई मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई थी। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने 23 हमलावरों को हिरासत में ले लिया था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि एसआई विकास कुमार की ओर से महताब, जहीर, सुऐब, आस मोहम्मद, रउफ, शाहनवाज, समून, मगरूब, नदीम, अब्दुल रहमान, शोएब, आरिफ, इसरार, शोकत, इकराम, शमीम, आसिफ, इकराम, महबूब, सद्दाम, आरिफ, दिलशाद व गुफरान निवासी मोहम्मदपुर राई का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया। इसके अलावा पुलिस की ओर से अन्य फरार 41 नामजद और 60-70 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की है।
मामले में एक पक्ष के जहीर हसन की तहरीर पर महबूब, जहूरा, इरशाद, सद्दाम, आरिफ, शमीम, अफसर, शहजाद, नसीम, हुसैन, लुकमान, दिलशाद, महफुज, वसीम, गफार, इनाम, इनाम, इकराम, सारिक, तंजीम, कासिफ, मुद्दसिर, गुलजार, अबुजर, मारूफ, इस्तकार, वसीम, इसरार, शाहरुख, हासिम, सिकंदर के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दूसरे पक्ष के महबूब हसन की तहरीर पर महताब, शोएब, नौशाद, यूसुफ, जहीर हसन, इरशाद, शाहनवाज, एजाज, नफीसा, इस्लाम, इनाम, आरिफ, इकराम, हासिम, नदीम, अब्दुल रहमान, अहसान के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।