खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे खेकड़ा निवासी प्रेमी अपनी ग्राम हिसावदा निवासी प्रेमिका पत्नी और अपने परिजनों को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां प्रेमी पति पत्नी ने कहा दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से कोर्ट में चार दिन पहले शादी की है। प्रेमिका पत्नी ने कहा उसे संदेह है, उसके परिजन उसे और उसके पति को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। सूचना देने के बाद हिसावदा से प्रेमिका पत्नी के परिजन भी थाने पहुंच। वहां युवक और युवती के परिजनों ने कहा उन्हें दोनों के शादी करने पर कोई एतराज नहीं है। वह भी खुश है और अपना अच्छा बुरा समझ दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद विवाहिता प्रेमिका अपने पति और ससुरालियों के साथ खुशी खुशी साथ चली गई।