फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी छात्रा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ से तंग होकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार मेरठ स्थित अस्पताल में चल रहा था। उसकी मौत की सूचना से परिजनों में गम और गुस्सा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सीओ सिटी से भी मुलाकात की। वहीं, पुलिस ने मुकदमे में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 12 वीं कक्षा की छात्रा ने तीन दिन पूर्व खुद अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। गंभीर हालत के चलते उसको मेरठ के सुभारती मेडिकल में भर्ती कराया गया था। वहीं, छात्रा की मां ने आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में मोहल्ला माजरा निवासी आकाश कौशिक और उसके साथी शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि छात्रा की अश्लील क्लिप और फोटो बनाकर उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। स्कूल आते जाते छेड़छाड़ की जाती थी। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की गई थी। इसी से तंग आकर छात्रा ने खुद को आग लगाई थी। शनिवार सुबह छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से लोगों में गम और गुस्सा है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद आदर्श मंडी थाना पुलिस मेरठ पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

---- धारा 305 बढ़ाई गई
उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस इस केस में आरोपियों के खिलाफ धारा 305 भी बढ़ा दी है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष के मुताबिक किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में धारा 305 के तहत कार्रवाई की जाती है। एफआईआर के दौरान आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 376, 511, 7/8 पॉक्सो एक्ट लगाई गई थी।
विज्ञापन

आरोपी आकाश गिरफ्तार, शुभम अभी फरार
आदर्श मंडी थाने की पुलिस ने शनिवार को इस मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह देहरादून चला गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा। हालांकि दूसरा आरोपी शुभम अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। एसओ राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी शुभम को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें