फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त एक्सप्रेस में बम मिलने के बाद शामली में चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बम मिलने के बाद शामली में चौकसी
विज्ञापन

शामली।
अकाल तख्त एक्सप्रेस में बम मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे सूबे की जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया। शामली रेलवे स्टेेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया और कई ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोलकाता से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अकाल तख्त के एसी कोच के बाथरूम में एक बम रखा मिला। जिसके बाद अमेठी के एक रेलवे स्टेशन पर एंटी बम स्क्वायड ने बस को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद पूरे सूबे में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एसओ आशुतोष तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शामली रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन की चेकिंग की गई। जीआरपी ने खासकर बाथरूम में चेकिंग की। प्लटेफार्म की जांच की गई तथा यात्रियों के संदिग्ध सामान को देखा गया। जीआरपी एसओ आशुतोष का कहना है कि बम मिलने के बाद आए आदेश के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरा स्टेशन चेक किया गया तथा ट्रेनों और यात्रियों के संदिग्ध सामान की जांच की गई। इस दौरान जीआरपी दरोगा विरेंद्र राणा तथा आरपीएफ का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें