पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
ससुरालियों ने महिला के मायके में आकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति उसके साथ कुकर्म करता था और दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग करता था।
मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी का निकाह पांच साल पहले मुजफ्फरनगर के लड़के के साथ हुआ था। ससुराल वाले उसकी बेटी से अतिरिक्त दहेज में दो लाख और कार की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी का उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि पति जबरदस्ती अप्राकृतिक कुकर्म करता था। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोप है कि चार दिन पहले उसकी बेटी का पति व ससुराल वाले उसके घर पर आए। घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोपियों ने उसकी बेटी के गले में फांसी फंदा डाल कर मारने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर मोहल्लेवालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुजफ्फरनगर निवासी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।