फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिला से फोन छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिला से फोन छीना
विज्ञापन


शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अलका एक निजी कंपनी के लिए मार्केटिंग करती है। बुधवार सुबह वह अपनी सहयोगी महिला के साथ नानौता जाने के लिए शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अलका के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना आरपीएफ थाने पर दी, लेकिन जीआरपी का मामला बताकर महिला को जीआरपी थाने भेज दिया। इसके बाद महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की।
पुत्री को जबरन ले जाने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला घासमंडी निवासी मायके आई एक महिला ने कुछ लोगों पर पुत्री को जबरन ले जाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पानीपत की डॉबर कालोनी निवासी सलमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह आठ जून को अपनी पुत्री के साथ शामली अपने मायके आई थी। 15 जून को उसकी पुत्री नौकुआं रोड पर दूध लेने गई, लेकिन घर नहीं लौटी। कुछ लोगों ने उसे बताया कि पानीपत की डाबर कालोनी निवासी युवक और उसके साथी युवती को कार में डालकर ले गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने संदीप की मां से जब पुत्री के बारे में पूछा, तो उसने उसके साथ गाली गलौज कर दी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
शामली। गांव बरला जट निवासी विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता काजल का कहना है कि उसकी शादी गांव कंडेला निवासी आशू के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करते हैं। इसी के चलते मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति आशू, ससुर अरविंद, सास रामावती व देवर शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें