मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर जमीन दिलाने के नाम पर ठग के साथ मिल कर लाखों रुपये गबन करने वाले एक आरोपी को अदलहाट पुलिस ने क्षेत्र के टेढवा तिराहा दैतरा बाबा मंदिर पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। ये बातें सीओ सदर बृजेश तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
उन्होंने बताया कि वाराणसी जनपद के मड़ुआडीह निवासी मैइनुददीन पुत्र वली मोहम्मद अपने मित्र फतेह मोहम्मद के साथ आवास बनाने के लिए कुछ दिनों से जमीन की तलाश कर रहे थे। कुछ महीने पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल में जमीन की तलाश करते हुए पहुंचे तो वहां रमेश जायसवाल पुत्र भुल्लन निवासी खजुरौल उनसे मिला। उसे रामचंदर नामक व्यक्ति की जमीन दिखा कर उसे दिलाने का आश्वासन दिया। ठग द्वारा आश्वासन दिए जाने पर मैइनुददीन ने जब छानबीन की लोगों ने रामचंदर की जमीन को सही बताया। वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए तो रमेश ने बताया कि साढ़े 16 लाख रुपये में जमीन उसे मिलेगी। दाम तय होने पर मैईनुददीन ने 18 मई को एक लाख रुपया रमेश तथा तथाकथित रामचंदर को बयाना के तौर पर दे दिया। 19 मई को 15 लाख 50 हजार रुपया भी दे दिया। पैसा मिलने पर रमेश व तथाकथित रामचंदर ने बताया कि 20 मई को जमीन की रजिस्ट्री कर देगा। जब मैईनुददीन 20 मई को जमीन की रजिस्ट्ररी कराने आया तो रमेश ने बताया कि रामचंदर नहीं आया। दोपहर तक इंतजार किया फिर भी नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। यह देख कर वह हैरान हो गया। छानबीन की तो पाया कि रमेश ने जिस रामचंदर को उसके सामने खड़ा किया था वह असली रामचंदर नहीं कोई ठग था। इसकी जानकारी होते ही मैइनुददीन के पैरों से जमीन खिसक गई। उसने अदलहाट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश निवासी खजुरौल व फर्जी तरीके से पैसा लेने वाले विशाल निवासी वाराणसी के खिलाफ धोखाधड़ी, समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, दारोगा संजय यादव ने टेढ़ुआ तिराहे के पास से रमेेेेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।