फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ में नवविवाहिता ऋतु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी विनीत की शादी तीन जुलाई 2025 को जनपद मेरठ के कस्बा बहसूमा निवासी संजय की पुत्री ऋतु से हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विनीत घर से बाहर चला गया और उसके परिजन भी मजदूरी करने के लिए चले गए। इसी दौरान नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा ली। काफी देर बाद पता चलने पर विनीत व उसके परिजन घर पहुंचे और उसे लेकर बहसूमा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसे गांव ले आए। मामले की जानकारी किसी ने मृतका के परिजनों को दे दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों को आता देख सभी ससुराल वाले घर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मृतका के पिता ने मृतका के पति, सास, ससुर,भाई व एक अन्य के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें