बड़ौत। बस अड्डे पर हुए दोहरे हत्याकांड में बृहस्पतिवार को तीसरा पक्ष भी सामने आ गया है। गोली लगने से घायल हुए राहगीर रोहित के चाचा नरेश सैनी पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराने और गोली मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पट्टी चौधरान निवासी नरेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को घटना के समय उनका भतीजा रोहित अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। तभी वहां पर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तभी एक गोली उनके भतीजे रोहित के पैर में लग गई। उसका भतीजा घायल होकर जमीन पर गिर गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे को किसकी गोली लगी है, इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।