फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोगावान गांव के निकट अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार 20 वर्षीय करण (22) की मौत हो गई, जबकि ताऊ निरंजन सिंह घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव बिराल निवासी निरंकार अपने भतीजे करण के साथ बुधवार को बाइक से थानाभवन के गांव भनेड़ाउद्दा रिश्तेदारी में रस्म तेरहवीं में आए थे। शाम करीब पांच बजे वे बाइक से लौट रहे थे। बाबरी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गोगवान गांव के पास पहुंचे तो अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने पर बाइक असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे पर गिर गई। हादसे में ताऊ-भतीजा दोनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को थानाभवन सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। बाइक को निरंजन सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें