फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी में दिए सामान लेने पहुंची हरियाणा पुलिस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के गांव शामली-शामला के मजरे नया गांव में हरियाणा के जिला करनाल के थाना घरौंडा पुलिस पारिवारिक विवाद के मामले में लड़की पक्ष द्वारा शादी में दिए गए सामान को लेने पहुंची। ग्रामीणों ने न्यायालय के आदेश के बिना लड़के पक्ष के घर से सामान देने से इन्कार करते हुए विरोध किया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

नया गांव निवासी सुभाष की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हरियाणा के थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी मंजू के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके छह वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते 23 अगस्त 2023 को महिला अपनी ससुराल से अपने मायके चली गई थी। महिला ने थाना घरौंडा पर पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में हरियाणा पुलिस नया गांव में लड़की पक्ष के लोगों के साथ पहुंची और लड़के पक्ष के घर से शादी में दिए गए सामान को ले जाने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने न्यायालय के आदेश के बिना सामान देने से मना करते हुए हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद हरियाणा पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें