कांधला। भारसी गेट के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के गांव परासोली निवासी वकील (32) पुत्र महमूद के रूप में हुई है। वकील जनपद मेरठ के रोहटा ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।
उसके चचेरे भाई सोनू ने बताया कि वकील अपनी ससुराल लोहरीपुर में आया हुआ था। ससुराल से ईंट भट्टे पर काम के लिए लौटते समय बुधवार की देर शाम वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित भारसी गेट के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वकील सड़क पर गिर गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कांधला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे।
मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।