फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे में टेंट व्यवसायी की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार सवार टेंट व्यवसायी अवि पंवार (26) की सड़क हादसे में दो दिन पहले मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी अवि पंवार शामली में माजरा रोड पर टेंट व क्रॉकरी की दुकान करता था। दो दिन पहले शुक्रवार दोपहर को अवि अपने चार साथियों शामली निवासी ऋषभ भार्गव, ऋषभ संगल, राघव और सोनू खोखर निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहा था। कार को ऋषभ संगल चला रहा था। बाबरी क्षेत्र में हाईवे पर बुटराड़ा उपरिगामी पुल के निकट आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में अवि पंवार की मौत हो गई थी, जबकि उसके चारों साथी गंभीर घायल हुए थे। इस मामले में अवि के पिता विनोद पंवार ने बाबरी थाने पर दी तहरीर में बताया कि आगे चल रहे ट्रक को जब ओवरटेक करने का प्रयास किया तो उसी समय ट्रक चालक ने अपने ट्रक को एक साइड में दबा दिया, जिससे कार में चालक की बराबर वाली सीट पर बैठे उनके बेटे अवि की मौत हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें