फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कपड़ा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। क्षेत्र के गांव अजीजपुर के मजरा डेरा सिंगापुर में कपड़ा विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर साथी युवक पर कुछ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। दोपहर बाद शव का गांव के शमशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मजरा डेरा सिंगापुर निवासी रामशरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र सौरभ (27 वर्ष) करीब 20 दिन पहले कपड़ा बेचने के लिए नाडियाड (गुजरात) गया था। 12 नवंबर की रात सौरभ का फोन उनके पास आया, जिसमें उसने अपनी तबीयत लगातार बिगड़ना बताया। अगले दिन परिजन नाडियाड पहुंचे, जहां सौरभ ने उन्हें बताया कि चौकी ऊन क्षेत्र के गांव रेडा माजरा निवासी युवक ने उसे खाने में कुछ दिया था, जिसके बाद से उसकी हालत खराब होती चली गई। परिजन बीमार सौरभ को लेकर शुक्रवार को घर पहुंचे। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सौरभ के पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। पिता रामशरण खेती-बाड़ी करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें