फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लेन देन के विवाद में भिड़े महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाक्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी दिलशाद और सद्दाम पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उस समय गांव के लोगों ने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया था। शनिवार सुबह फिर लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में दिलशाद पक्ष से हारून, शौमीना व दिलशाद और दूसरे पक्ष से सद्दाम घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सद्दाम पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर में पांच लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया, जबकि दिलशाद पक्ष ने तहरीर में सात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें