शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 204 ग्राम स्मैक, बाइक व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात काे चेकिंग के दौरान बलवा चौराहे से रेलवे पुल के नीचे अंडरपास के निकट से बाइक सवार कपिल निवासी गांव लिलौन को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 204 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल निवासी गांव लिलौन बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांव लिलौन निवासी सूरज से स्मैक खरीदता था और आसपास के गांवों में बेचने का धंधा करता था। पुलिस आरोपी सूरज की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।