फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देवर व ससुर पर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला ने देवर व ससुर पर अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश करने और सास, ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2023 को थानाभवन निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही उसे पति के चरित्र पर शक हुआ। जब वह किसी अज्ञात लड़की से देर रात तक बात करता और उसके द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज करता। उसके इसी व्यवहार का फायदा उठाकर देवर ने उस पर गलत नजर रखनी शुरू कर दी। उसके पति सुबह कार्य पर जाते और रात में नौ-दस बजे तक आता था। इसी बीच देवर उसके साथ कमरे में आकर गलत बाते करता और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। सात अक्तूबर को ससुराल वालों ने धक्कामुक्की कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके आ गई और महिला थाने पर शिकायत की। 21 अक्तूबर को पति उसके साथ गाली गलौज कर घर से चला गया तो देवर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इसके आधे घंटे बाद ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद वह अपनी बच्ची को लेकर मायके चली गई। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें