फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज में बुलेट मांगने पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ले में शादी से एक दिन पहले लड़का पक्ष ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में लड़के पक्ष ने गलती मानते हुए रिश्ता जोड़ने की मांग रखी, लेकिन पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

कांधला के एक मोहल्ले के युवक का रिश्ता कस्बे के दूसरे मोहल्ले की युवती के साथ तय हुआ था। शनिवार को शादी होनी तय थी, जिसके लिए दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को शादी में दिए जाने वाले सामान को उनके घर भेज दिया था।
शुक्रवार को लड़का पक्ष को बाइक दिलाने के लिए बुलाया गया था। लड़की पक्ष ने सादी बाइक देना बताया तो लड़का पक्ष ने बुलेट बाइक की मांग रख दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। लड़का पक्ष बुलेट की मांग पर अड़ा रहा। लड़की पक्ष ने इस मांग को अनुचित बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें