फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजारों में ई-रिक्शा से लग रहे जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्योहारी सीजन में ई-रिक्शा बाजारों में जाम का कारण बन रही है। बाजारों में भीड़ के चलते ई रिक्शा फंसने से लोग जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में ई-रिक्शा को बाजार में आने जाने पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। त्योहार को लेकर शहर व देहात से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। खासतौर से महिलाओं की भीड़ लगी रही लेकिन बाजार में जाम की समस्या से महिलाएं और लोग दिनभर जूझते रहे। शहर के नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, गांधी चौक आदि में लोगों को दुपहिया वाहनों के साथ पैदल चलना मुश्किल रहा। लोगाें का कहना है कि पुलिस प्रशासन को बाजार में ई रिक्शा व अन्य अनावश्यक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर जाम की समस्या का समाधान करना चाहिए।
शहर निवासी सचिन ने कहा कि ई-रिक्शा के कारण बाजार में जाम की समस्या बन रही है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अमन कांबोज का कहना है कि बाजार में ई-रिक्शा के कारण जाम लगता है। जाम के कारण लोग बाजार में खरीदारी के लिए नहीं आ पाते। जो आते हैं, उन्हें जाम में फंसना पड़ता है। इसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कहा कि त्योहार के सीजन में पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनानी चाहिए। खासतौर से बाजारों में भीड़ को देखते हुए ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें