फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो पक्षों के बीच फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा बाईपास के निकट युवकों के दो पक्षों के बीच फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात सात-आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना पुलिस को बृहस्पतिवार शाम सेंहटा बाईपास के निकट युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा होने और और फायरिंग होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्षों के युवक मौके से जा चुके थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली तो सात-आठ युवकों के बीच झगड़ा होने व फायरिंग होने की जानकारी मिली। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर उपनिरीक्षक लोकेश कुमार की तरफ से अज्ञात सात-आठ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें