फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी कार्य में बाधा डालने पर 13 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बाबरी में कैड़ी मार्ग पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसमें दोनों पक्षों में लाठी डंडे, फावड़े और पथराव हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के सात नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब आरोपियों पर पुलिस कार्य में बाधा डालने और लोगों में दहशत का माहौल बनाने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बाबरी में बृहस्पतिवार को शमशाद और नूरहसन के बीच प्लाॅट में निर्माण करने के दौरान संघर्ष हो गया था। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग गंभीर घायल हुए थे। घायलों को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया गया है, जिनका अभी उपचार चल रहा है।
इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह के साथ झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। वहां पर दो पक्ष आपस में प्लाॅट पर कब्जे को लेकर लड़ रहे थे। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्य मेें बाधा पहुंचाई और रास्ते में आने जाने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया। आरोपियों पर शांति व्यवस्था भंग करने, त्योहारों पर इलाके में भय व अशांति का माहौल व्याप्त करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से झगड़े में प्रयुक्त दो फावड़े, दो फावड़े के डंडे, ईंट के टुकड़े और दो जोड़ी चप्पल कब्जे में लीं। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से शमशाद, मनव्वर, कैफ व सनव्वर और दूसरे पक्ष से नूर हसन, इरफान, फुरकान और पांच-छह अज्ञात लोेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें