शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा बाईपास के निकट युवकों के दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। युवकों के बीच बाइक की टक्कर लगने को लेकर विवाद होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना पुलिस को बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि सेंहटा बाईपास के निकट स्थित नई काॅलोनी में युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा और फायरिंग हो रही है। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्षों के युवक मौके से जा चुके थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में अभी किसी पक्ष ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।