फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 75 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि डीआईजी सहारनपुर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार रात को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बधेव कट के निकट चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में रिजवान निवासी गांव तितरवाड़ा थाना कैराना को 75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झिंझाना क्षेत्र निवासी अनवर से स्मैक खरीदकर लाकर क्षेत्र में मुनाफे पर बेचता था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें