फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर किवाना मोड़ के पास शनिवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो बच्चियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी जावेद अपनी सात वर्षीय बेटी मुस्कान और पांच वर्षीय बेटी इसराना के साथ ससुराल टापराना (शामली) जा रहे थे। तभी किवाना मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें