फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला से 4.90 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पॉलिसी की रकम वापस दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 4.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में गौतमबुद्धनगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लांक गांव निवासी कामिनी ने साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी मां के पास पिछले कई दिनों से लगातार फोन कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को पॉलिसी से संबंधित अधिकारी बताकर कहता था कि उनकी पॉलिसी की रकम जल्द ही वापस कर दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग औपचारिकताओं का हवाला देते हुए विभिन्न बैंक खातों में रुपये जमा कराने को कहा गया। पीड़िता का आरोप है कि झांसे में आकर उसकी मां ने अलग-अलग खातों में कुल 4.90 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद जब पॉलिसी की राशि वापस नहीं मिली और दोबारा संपर्क किया गया तो आरोपी ने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गौतमबुद्धनगर निवासी करण के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर मांगी जा रही धनराशि के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें